मवेशी तस्करों के खिलाफ थाना छुरिया पुलिस की कार्रवाई
राजनांदगाँव। गौवंश मवेशियों को बूचड़खाना खाना ले जाते आरोपी संदीप जब्बार मरई
पिता जब्बार मरई उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम ककोड़ी, थाना चिचगढ़ जिला गोंदिया महाराष्ट्र को छुरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है और वाहन महिंद्रा पिकअप को पकडा़ है। पुलिस ने 4 नग मवेशी बरामद किया है। मुख्य आरोपी वाहन मालिक/चालक मवेशी भरे वाहन को छोड़कर रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी व अन्य संलिप्त व्यक्तियों के पता तलाश में छुरिया पुलिस जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विवरण 9 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा वा पुलिस अनुविभागीया अधिकारी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र सीमा पार करने जा रही महिंद्रा पिकअप को थाना छुरिया स्टाफ द्वारा हिक्मतअमली से ग्राम भकुर्रा के पास रोककर पकड़ा गया। वाहन मालिक/चालक मवेशी भरे वाहन को भगाने के फिराक में रोड किनारे बने नाली में फंसा डाला व मौका पाकर वाहन से कूदकर रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वाहन में बैठा हेल्पर भी वाहन से कूदकर भागने लगा जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया।
छुरिया पुलिस ने आरोपी संदीप जब्बार मरई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। फरार आरोपी वाहन मालिक चालक तथा पशु तस्करी के अपराध में सलिप्त अन्य व्यक्तियों का पता तलाश की जा रही है।
