पशु तस्करी पर अंकुश लगाने राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजनांदगाँव। जिले के विभिन्न थानों में पशु तस्करी के मामलों में पंजीबद्ध अपराधों में जब्त 14 वाहनों की नीलामी की गई है। नीलाम किए गए वाहनों में 7 ट्रक और 1 स्कार्पियो वाहन भी शामिल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब्त 20 वाहनों को राजसात किये जाने हेतु जिला दण्डाधिकारी राजनांदगांव द्वारा आदेश पारित किया गया। नीलामी हेतु कमेटी का गठन किया गया जिसमें उप संचालक पशु चिकित्सा एवं सेवाए राजनांदगांव को सचिव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव एवं क्षेत्रीय परिवहन आयुक्त राजनांदगांव को सदस्य बनाया गया था। जिला स्तरीय कमेटी द्वारा नीलामी कार्यवाही हेतु वाहनों की प्रक्रियानुसार मूल्याकंन सत्यापन कार्यवाही कराया जाकर Gem Portal के माध्यम से नीलामी हेतु डाटा ऑनलाईन अपडेट किया गया था। जेम पोर्टल के माध्यम से 6 अक्टूबरा और आठ अक्टूबर 2025 को ऑनलाईन नीलामी की गई जिसमें 14 वाहनों की नीलामी की गई है। शेष बचे 6 वाहन आगामी नीलामी प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे। नीलामी किए गए वाहनों में थाना डोगरगढ़ के 1, थाना गेंदाटोला के 3, सोमनी के 3, कोतवाली के 1, चिचोला के 2, मोहारा के 1, चिखली के 1, लालबाग के 1, छुरिया के 1 में जब्त वाहन हैं। 5 कंडम वाहन 9 लाख 21 हजार 716 रूपए और अन्य 9 वाहन 24 लाख चार हजार 221 रूपए में नीलाम किया गया है। नीलाम की गई राशि शासन के कोषलय में जमा करवाया गया है।
