पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के नेतृत्व में शहर में घूमी पुलिस
राजनांदगाँव। दीपावली त्यौहार के मद्देनजर राजनांदगांव शहर में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, डीएसपी तनु प्रिया ठाकुर, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरत्न कश्यप द्वारा अपने दल बल के साथ शहर के मुख्य चौक-चौराहों, बाजार-हाट एवं मुख्य शहर मार्ग पर खरीदी बिक्री हेतु भीड़-भाड़ वाले जगहों में पैदल फ्लैग मार्च की गई एवं पुलिस की फिक्स पॉइन्ट भी लगाया गया।
दीपावली त्यौहार को देखते हुए बाजार में भीड़ होने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाने हेतु दुकानदारों को अपने दुकान का सामान सड़क पर ना रखने की हिदायत दी गई। शहर के मुख्य मार्ग व बाजार में त्यौहारो की खरीदी बिक्री हेतु भीड़-भाड़ वाले जगहों में लोगों को जाम की परेशानियों से बचाने के लिए राजनांदगांव शहर के अंदर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किया गया है तथा दोपहिया वाहन स
ड़क पर खड़ा ना करें अन्यथा चलानी कार्यवाही की जायेगी। लोगों को कहा गया कि यातायात नियमों का पालन करें।
