थाना डोंगरगांव क्षेत्र के शिवनाथ नदी पुल की घटना
राजनांदगाँव। डोंगरगाँव पुलिस ने वन्य प्राणी इंडियन ग्रे मुंगूस का शिकार कर उसे रखे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वन्य प्राणी एक नग मृत इंडियन ग्रे मुंगूस बरामद किया गया है। डोंगरगांव पुलिस और वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है।
डोंगरगाँव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 जनवरी को दोपहर बाद 5 बजे मोबाइल से सूचना मिला कि शिवनाथ नदी एनीकट के पास एक व्यक्ति वन्य प्राणी इंडियन ग्रे मुंगूस को मारकर रखा है कि। सूचना पर थाना डोंगरगांव टीम रवाना हुई। ग्राम मटिया शिवनाथ नदी एनीकट के पास से गोकुल उईके पिता मनेजर उइके, उम्र 22 साल, निवासी ग्राम आरी कोनारी, थाना डोंगरगांव के साथ एक वन्य प्राणी इंडियन ग्रे मुंगूस के साथ घटना स्थल पर घेराबंदी कर तत्काल वन विभाग को सूचित किया गया। वन विभाग के आर.ओ. लवकेश गिलहरे थाना डोंगरगांव आने पर मृत वन्य प्राणी इंडियन ग्रे मुंगूस एवं गोकुल उईके पिता मनेजर उइके, उम्र 22 साल, निवासी ग्राम आरी कोनारी, को वन विभाग डोंगरगांव को सुपुर्दनामा पर दिया गया।
वन विभाग डोंगरगांव द्वारा आरोपी के विरूद्ध पी.ओ.आर. प्रकरण क्रमांक 17845/08 दिनांक 23.01.2026 धारा वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 44, 49, 498, 51, 57 कायम कर आरोपी गोकुल उईके पिता मनेजर उइके, उम्र 22 साल, निवासी ग्राम आरी कोनारी, थाना
डोंगरगांव को न्यायालय पेश किया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, थाना प्रभारी डोंगरगांव, एवं वन विभाग राजनांदगांव के योगेश साहू, उपमण्डलाधिकारी राजनांदगांव, लवकेश गिलहरे वन परिक्षेत्र अधिकारी डोंगरगांव, अकाश ठाकुर वन परिक्षेत्र अधिकारी खुज्जी, प्रवीन देहारे सहायक परिक्षेत्र अधिकारी उमरवाही, विनोद मिश्रा सहायक परिक्षेत्र अधिकारी डोगरगांच, पंकज निर्मल वन रक्षक डोंरगगांव की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
