राजनांदगाँव। पुलिस द्वारा बाहर से आये मुसाफिरों, फेरी वालों, अवैध अप्रवासी भारतीय तथा अन्य गुण्डा बदमाश व संदिग्धों की पहचान हेतु अभियान चलाकर अटल आवास पेंड्री में लगभग 60 से अधिक घरों को चेक किया गया।
थाना लालबाग प्रभारी, तुमडीबोड़ प्रभारी एवं पुलिस लाईन के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा दलबल के साथ पेन्ड्री अटल अवास के घरों को चेक किया गया। चोरी, लूट एवं अन्य अपराधों में लगाम लगाने के लिए जांच की जा रही है। अभियान के दौरान आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, आदि चेक कर तस्दीक किया गया।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के नेतृत्व में चोरी, लूट, झपटमारी, चाकूबाजी, नशीले पदार्थो की तस्करी आदि की घटना की रोकथाम के लिए थाना लालबाग प्रभारी राजेश साहू, ओपी तुमडीबोड़ प्रभारी दिलीप पटेल, पुलिस लाईन से निरीक्षक अरूण नामदेव सहित लगभग 50 से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा थाना लालबाग क्षेत्र के अटल आवास पेंड्री के आवासीय परिसर में सघन जांच की गई और वहां रह रहे मकान मालिकों, किरायदार व अन्य बाहरी मुसाफिरों की भी चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान लोगों के आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, आदि चेक कर तस्दीक किया गया। गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश तथा उपद्रवी तत्वों की भी चेकिंग की गई। यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगी।
