माँ पाताल भैरवी सेवा समिति ने किया वितरण
राजनांदगाँव। मां पाताल भैरवी मंदिर सेवा समिति बर्फानी धाम के अध्यक्ष राजेश मारू और पत्रकार कमलेश सिमनकर ने अपनी सेवाओं को गति देते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शासकीय भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में मेटास कम्पनी के कार्यरत 70 स्वच्छता दीदियों को साड़ियां बांटी।
हॉस्पिटल में कार्यरत स्वच्छता दीदियां हॉस्पिटल में पूर्ण स्वच्छता का कार्य तो करती ही हैं, साथ ही मरीजों की देखभाल भी परिवार वालो से बढ़चढ़ कर करती हैं, पूरी तरह सेवा कार्य में निरंतर दीदियां लगी रहती हैं। इनके रहने से पूरा अस्पताल, वार्ड साफ सुथरा दिखाई देता है। साड़ियों के अलावा अस्पताल में पहुंचने वाले अज्ञात मरीजों के लिए टीशर्ट, बरमुडा़ और टॉवेल भी मंदिर समिति द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहर देशकर, हॉस्पिटल के सह अधीक्षक डॉ. पवन जेठानी, मेडिसिन एमडी डॉ. प्रकाश खूंटे, मेटास कंपनी के मैनेजर चौहान, सुपरवाइजर पवन साहू मौजूद थे।
