मेडिकल कालेज सह अस्पताल की टीम ने समझाया
राजनांदगांव। शहर के शिवनाथ साइंस कॉलेज में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल की टीम ने कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेसिक लाइफ सपोर्ट के विषय में जानकारी दी।
पूरे देश में चलाए जा रहे अभियान “राष्ट्र व्यापी सीपीआर जागरूकता सप्ताह” को लेकर जिले के भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय द्वारा 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक शहर में संचालित विभिन्न महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेसिक लाइफ सपोर्ट कार्डियोप-पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) की जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की जान बचा सके। कल शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में मेडिकल कॉलेज के सह समर्थनकर्ता डॉ. लक्की नेताम (जूनियर रेसिडेंस मेडिसिन विभाग) एवं डॉ. सौम्या चेलक (एमबीबीएस इंटर्न) द्वारा सीपीआर का डेमो दिया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रकाश खूंटे एमडी मेडिसिन (सह प्राध्यापक मेडिसिन विभाग) ने छात्र-छात्राओं को बताया कि थोड़ा सा ज्ञान कैसे किसी की जान बचा सकता है। वहीं सीपीआर देने के तरीके को छात्रों के माध्यम से भी डेमो किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. अतुल मनोहर देशकर अधीक्षक मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल द्वारा आयोजन में उपस्थित छात्रों एवं कॉलेज के प्रोफेसरों को बताया गया कि इंसान के जीवन में नींद की कितनी आवश्यक है। प्रयाप्त नींद से इंसान तनावमुक्त रह सकता है। सामान्य तौर पर आम इंसान को 7 से 8 घंटे प्रतिदिन गहरी निंद में सोना चाहिए ताकि अगली सुबह तनावमुक्त एवं संपूर्ण ऊर्जा के साथ अपने कार्य को सकें।
इससे पहले मेडिकल कॉलेज की टीम ने दिग्विजय कॉलेज, कमला कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ सीपीआर के महत्व को बताया गया और कैसे एक सामान्य व्यक्ति भी किसी की जान बचा सकता है की जानकारी सांझा की गई। राष्ट्र व्यापी सीपीआर जागरूकता सप्ताह को लेकर मेडिकल कॉलेज परिसर में 7 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें मेडिकल कॉलेज की स्थापना से लेकर आज तक की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। यह जानकारी साथी कमलेश सिमनकर ने उपलब्ध कराई।
