5 को प्रकाश पर्व, आज निकली गुरूग्रंथ साहिब की शोभायात्रा
श्री गुरूनानक देव जी का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा
राजनांदगांव। सिख धर्म के संस्थापक, प्रवर्तक प्रथम गुरु तथा मानवीय एकता के महान संदेश वाहक श्री गुरुनानक देवजी का 556 वां आगमन पर्व सम्पूर्ण सिख जगत द्वारा बुधवार 5 नवंबर को अपार खुशी हर्षोल्लास एवम् सत्कार के साथ प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। राजनादगांव गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा भी समूह सिख संगत भाइयों बहनों के सहयोग प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विगत कई दिनों से परंपरागत आयोजन लगातार जारी है।
गुरूद्वारा में गत 2 माह से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ तथा 11 दिनों से रोजाना प्रात:5 बजे से प्रभात फेरियो की श्रृंखला अनवरत जारी है। इसी तारतम्य में आज सोमवार 3 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब से दोपहर बाद 3 बजे श्री गुरुग्रथ साहिब की भव्य शोभा यात्रा तथा विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया है। पंज प्यारों की अगुवाई में अरदास उपरांत शोभा यात्रा गुरूघर से आरंभ हुई। भाइयों बहनों के कीर्तनी जत्थे कीर्तन तथा गुरबाणी गायन द्वारा आयोजन को सार्थकता प्रदान कर रहे हैं। शोभा यात्रा हेतु इस प्रकाश पर्व पर विशाल वाहन को पावन करतारपुर साहिब (पाकिस्तान) के भव्य आकर्षक गुरुद्वारे के स्वरूप में तथा अति आकर्षक लाइटों एवं विद्युत झालरों द्वारा सुसज्जित किया गया है। पुष्प वर्षा करती तोप गाडी, निशान साहिब सेवा करते सुसज्जित छोटे बच्चे तथा शबद कीर्तन करते कीर्तनी जत्थे नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे हैं। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से महाकाल चौक, सिनेमा लाइन, गंज लाइन, पुराना बस स्टैंड, जी.ई रोड, भगत सिंह चौक से गुरुनानक चौक होती रात 7 बजे वापिस गुरुद्वारा पहुंचेगा जहां पाऊन्टा साहिब से विशेष रूप से आमंत्रित रागी जत्थे भाई जसबीर सिंह खालसा तथा हजूरी रागी जत्थे भाई रीतिक सिंह का शबद कीर्तन आयोजित है। तत्पश्चात अरदास, सुखासन तथा गुरु का लंगर वितरित होगा।

प्रकाश पर्व हेतु गुरूद्वारा साहिब को विद्युत झालरों से सुसज्जित तथा पूरे रास्ते को विशेष रूप से गेट आदि से सजाया गया है। आगमन पर्व आमंत्रित रागी जत्थे भाई जसबीर सिंह खालसा सिंह को 3 नवंबर रात के दीवान तथा 4 नवंबर – 5 नवंबर को सुबह तथा रात के दीवान में भक्तिमय शबद कीर्तन द्वारा संगत को भाव से विभोर कर भक्ति भावना से जोड़ कर प्रेरित करेंगे !
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समूह सिख संगत भाइयों बहनों को श्री गुरुनानक देवजी के आगमन पर्व की बधाईयां देते हुए निवेदन किया है कि नगर कीर्तन तथा आगमन पर्व के सभी आयोजनों में उपस्थित होकर ,सहयोग प्रदान कर गुरुघर की खुशियां प्राप्त करें।