रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने शरद श्रीवास्तव की नियुक्ति सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक के पद पर की है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठो में संयोजक और सह संयोजक की नियुक्ति की गई, जिसमें राजनांदगाँव से शरद श्रीवास्तव को पुनः प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। शरद विगत पांच वर्षों से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में इसी पद पर सफलतापूर्वक दायित्व निभा रहे हैं। ज्ञात है कि शरद विगत 30 वर्षों से कला के क्षेत्र विशेषकर नाट्य विधा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इसके साथ मंच संचालन के माध्यम से भी शरद ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के मंचों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। श्रीवास्तव को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश सह संयोजक के पद पर नियुक्त होने पर सभी ईष्ट मित्रों ने बधाई दी है।
