पहले दुर्ग के एक आरोपी ने फिर डोंगरगढ़ के आरोपी ने किया दुष्कर्म
थाना बोरतलाव पुलिस की कार्रवाई
राजनांदगाँव। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में बोरतलाव पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया में हुई जान पहचान के बाद दुर्ग जिले के करेली निवासी युवक से मिलने और फिर उसके द्वारा बलात्कार कर छोड़ देने के बाद घर वापस जाने डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची युवती से डोंगरगढ़ निवासी युवक ने दुष्कर्म किया।
बोरतलाव पुलिस ने दुर्ग जिले के ग्राम करेली निवासी आरोपी भूषण साहू पिता पारस राम साहू उम्र – 26 वर्ष और आर्यन डकहा पिता अमित ड़कहा उम्र – 23 वर्ष, इंद्र नगर डोंगरगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 जनवरी 2026 को प्रार्थी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 12 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे से उसकी नाबालिग बेटी घर पर नहीं है। आस पास रिश्तेदारों में पता किया पर नहीं पता चला कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर कहीं ले गया है की शिकायत पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में गुम नाबालिग की पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया। पीड़िता को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में आर्यन डकहा से रात्रि में बरामद किया गया। पीड़िता ने पूछताछ करने पर बताया कि उसकी दुर्ग के भूषण साहू से सोशल मीडिया के माध्यम से परिचय हुआ था। उसने 12-जनवरी 2026 को डोंगरगढ़ में मुलाकात करने बुलाया था। वह उससे मिली और आरोपी ने दुष्कर्म कर दुर्ग स्टेशन में लेजा कर छोड़ दिया। कुछ दिन दुर्ग स्टेशन में रही और वापस घर आ रही थी तब दिनांक 17 जनवरी को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में आर्यन डकहा मिला जिसने भी उसे बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास, एएसआई गोकुल सोनकर, आरक्षक नितिन यादव, गौतम सिंह गोवर्धन कंवर एवं थाना डोंगरगढ़ से महिला आरक्षक नेहा बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।
