खैरागढ़ जिले के गंडई क्षेत्र का मामला
दस हजार रुपए की उधारी को लेकर हुआ वाद विवाद व अपमानजनक बातों से उत्पन्न रंजिश बनी हत्या की वजह
राजनांदगाँव/खैरागढ़। गंडई क्षेत्र के ग्राम रोड अतरिया में बाबू लाल सोरी और उनकी पत्नी की 10 अक्टूबर को तड़के हुई हत्या के मामले में उन्हीं के पडौ़सी भगवती मरकाम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने मृतक से 10 हजार रूपए उधार लिया था और यही हत्या की वजह बनी।
घटना के दौरान ही मौके से पकडे़ गए संदेही भगवती मरकाम से बारिकी से पूछताछ करने पर उसने अपराध कबूल करते हुए बताया कि गांव के बाबूलाल सोरी जो पेशे से शिक्षक थे से उसने 10,000 रू. उधार लिया था। इस रकम को नही दे सकने पर वाद विवाद और अपमानजनक बातों से परेशान आरो 10 अक्टूबर 2025 को बाबूलाल सोरी के घर तड़के पहुंचा ताकि उसे मार सके। इस दौरान उसकी पत्नी सुन्ती बाहर निकली और उसे देखकर चिल्लाई तो उसने पहले सुन्ती बाई को सिर में 4-5 बार लकडी पाटी के टुकडा से मारा। उसी बीच बाबूलाल सोरी कमरे से बाहर निकला और उसने आरोपी को मारने वाईपर के पाईप लेकर आया और एक बार उससे मारा फिर आरोपी ने बाबूलाल को धक्का दिया ।बाबूलाल बरामदे में रखे मोटर साइकिल से टकराकर जमीन में गिर गया तो उसके भी सिर में 4-5 बार लकडी पाटी से मारकर हत्या कर दिया।
आरोपी को थाना गंडई में पंजीबद्ध अपराध 356/2025 धारा 103(1) बीएनएस में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया जा रहा है।
