राजनांदगाँव। शहर में पार्षदों द्वारा आम जनमानस की समस्याओं के निराकरण के लिए मोर पार्षद मोर द्वार अभियान के तहत घर घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और उनके निराकरण की दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है। इसी कडी़ में शीतला माता वार्ड के पार्षद शैंकी बग्गा भी लोगों की समस्याओं के निराकरण में जुटे हुए हैं।
शीतला माता वार्ड के पार्षद शैंकी बग्गा ने बताया कि वे वार्ड क्षेत्र के जनमानस से घर- घर जाकर मिल रहे हैं और उनसे संवाद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को उन्होंने वार्ड के लोगों से मिलकर उनकी शिकायतो और मांग को समझा और संबंधित विभाग के अधिकारी से संपर्क कर निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
शैंकी ने बताया कि जिन वार्डवासियों ने सहारा इंडिया में अपने पैसे निवेश किये थे, उनके पैसे रिफंड कराने के लिए सीआरसीएस (सहारा रिफंड पोर्टल) पर डिजिटल माध्यम से आवेदन कराया। वार्ड के जनमानस से मिलकर उनको अपने घर के आस पास स्वच्छता बनाए रखने के लिए, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिए, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के लिए जागरूक किया। जिन वार्डवासियो के घर में पिछले 11 माह में लड़कियों ने जन्म लिया है उनका नोनी सुरक्षा योजना के अंतरगत आवेदन करवाया है, जिससे 18 साल में 1 लाख रुपये की सहायता राशि राज्य सरकार की तरफ से मिलेगी।
नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन शैंकी ने बताया कि महापौर मधुसूदन यादव और पार्षदगण के साथ मिलकर शहर के विभिन्न क्षेत्र में विकास कार्यों के भूमिपूजन में वे शामिल हुए। वार्ड के जनमानस को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे मे जानकारी दिया तथा उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया ताकि उनके घर के लिए बिजली उन्हें मुफ्त में मिल सके।असंगठित और भवन निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छत्तीसगढ़ श्रमिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ₹500 से ₹10000 तक की छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए फॉर्म भरवाया और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रमिको के लिए जनकल्याणकारी योजनाए जैसे की श्रमिक औजार सहायता योजना, श्रमिक सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, श्रमिक साइकिल सहायता योजना, महतारी जतन योजना, श्रमिक नोनी सशक्तीकरण योजना, श्रमिक नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, श्रमिक नोनी बाबू उत्कृष्ट खेल सहायता योजना, श्रमिक निशुल्क कोचिंग सहायता योजना और श्रमिक दिव्यांग एवं मृत्यु सहायता योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
वार्ड के जनमानस को केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाएं जैसे की पीएम आवास योजना, मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा, पीएम स्वनिधि, आयुष्मान भारत, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना के बारे में बताया, फीडबैक लिया और उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
वार्ड नं. 24 क्षेत्र मे वार्डवासियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि आती रहे इसलिए उनके घर पहुंच कर Beneficiary Satyapan App से उनका भौतिक सत्यापन करवाया।जनमानस को आयुष्मान कार्ड और 70 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिको को आयुष्मान वय वंदना कार्ड आयुष्मान ऐप से तुरंत बना के दिया। पार्षद शैंकी बग्गा का कहना है कि जनमानस की सेवा करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
