डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला
राजनांदगाँव। डोंगरगढ़ पुलिस ने घर के सामने खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण करने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर को कचहरी चौक सतनामी पारा डोंगरगढ़ निवासी घनश्याम लहरे पिता स्व. संतोष लहरे ने शिकायत दर्ज की थी कि उसका 10 वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था, उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति उसका अपहरण का प्रयास करने लगे। दोनों व्यक्तियों को पकडे़ जाने पर उन्होंने अपना नाम तरीकत शाह और दिलदार शाह दोनों निवासी बाबाटोली आमगांव खुर्द थाना साल्हेकसा जिला गोंदिया महाराष्ट्र बताया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 518/2025 धारा- 137(2), 139(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा व एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम को घटना से अवगत कराकर प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार विवेचना कार्यवाही करते हुये आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि बच्चे को अकेला एवं सुनसान देखकर अपने साथ अपहरण कर ले जा रहे थे पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल
रिमाण्ड पर भेजा गया।
