डोंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई
राजनांदगाँव। शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 22 दिसम्बर 2025 को पीडि़ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई की नीरज देवांगन ने उससे शादी करने की बात कर उससे शारीरिक संबंध बनाया और अब वो मुकर रहा है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा- 69 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में पीडिता के साथ घटित घटना को अवगत कराकर प्रकरण की विवेचना हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर आरोपी नीरज देवांगन पिता अगनू राम देवांगन उम्र 25 साल निवासी दीवान टोला जिला राजनांदगांव को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी नीरज देवांगन द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष जायसवाल, सउनि मुजिब रहमान कुरैशी, आरक्षक हरदयाल कवंर, चितेश गात्रे, अजय कुमार का सराहनीय योगदान रहा।
