चौकी चिखली पुलिस की कार्रवाई
न्यायिक रिमाण्ड पर आरोपी को भेजा गया जेल।
राजनांदगाँव। नाबालिग बच्चे को खजानी दिलाने के बहाने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी बलवंत सुखदेवे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 नवम्बर 2025 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके नाबालिग भतीजा को आरोपी बलवंत सुखदेवे द्वारा खजानी दिलाने के बहाने जबरदस्ती अपने साथ ले जाकर अपने मकान में ले जाकर कपड़े से मुंह को दबाकर दुष्कर्म किया गया तथा बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। रिपोर्ट पर धारा 137(2),351(2) बीएनएस, 4(2) पाक्सो एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
मामला संवेदनशील प्रकृति का होने से मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में चिखली पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम तैयार कर आरोपी की पतासाजी हेतु शिवनगर क्षेत्र मे दबीश दी गई। आरोपी अपने मकान में ही कोने मे छिपा होने मिलने पर अभिरक्षा मे लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी बलवंत राव उर्फ सुखदेवे पिता स्व. केशव राव उम्र 55 साल साकिन शिवनगर वार्ड नं. 4 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. द्वारा जुर्म स्वीकार करने एवं प्राप्त साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। बाद आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर. आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा, चन्द्रकपूर आयाम, एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा।
