कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक की घटना, जांच के निर्देश
राजनांदगाँव। कवर्धा जिले में एक चिंताजनक और शर्मनाक घटना हुई है। जिले के पंडरिया ब्लॉक के आदिवासी बालक छात्रावास में बच्चे जमीन पर बैठकर खाना खाते पाए गए हैं जबकि एक बच्चा टेबल पर बैठकर खुलेआम सिगरेट पीता दिखाई दे रहा है।
पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पंडरीपानी स्थित आदिवासी बालक छात्रावास में कई बच्चे जमीन पर बैठकर भोजन करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक छात्र टेबल पर बैठकर खुलेआम सिगरेट पीता हुआ दिखाई देता है। सहायक आयुक्त ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न दोहराई जाए।
