राज्योत्सव के द्वितीय दिवस पर सुप्रसिद्ध गायक प्रभंजय चतुर्वेदी ने श्रोताओं का मन मोह लिया
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। राज्योत्सव के द्वितीय दिवस सुप्रसिद्ध भजन एवं गजल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं का मनमोह लिया।
गायक प्रभंजय चतुर्वेदी ने अच्युतं केशवं कृष्ण दामोदरं…, राम सिया राम जय जय राम… जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। प्रभंजय की सुमधुर भजनों को सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो गए। इस अवसर पर समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम राजनांदगांव गौतमचंद पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
