पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव अंकिता शर्मा ने ली गई क्राइम मीटिंग
राजनांदगाँव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने ली क्राईम मीटिंग ली। मीटिंग में जिले भर के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। उन्होंने गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की सतत मॉनिटरिंग करते हुए नियमित चेक करने तथा नई प्रविष्टियाँ जोड़कर गुण्डा फाइल को अपडेट करने के निर्देश दिये।
पुलिस अधीनस्थ शर्मा ने सभी अफसरों को नवीन गुण्डा फाईल खोलने और सूचि तैयार करने के लिए कहा। साथ ही आदतन अपराधियों के मामलों में जिला बदर एवं एनएसए जैसी कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।उन्होंने 2 या उससे अधिक आपराधिक प्रकरण वाले आरोपियों की सूची बनाकर चेकिंग अभियान चलाने को कहा।
एसपी शर्मा ने कबाडियों की चेकिंग कर अवैध कबाड पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसके अलावा जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। लूट, नकबजनी के पूर्व अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने को कहा। अपराध के रोकथाम हेतु आर्म्स एक्ट के तहत सख्त और निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शहर में पैदल गश्त एवं बाइक पेट्रोलिंग बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने कहा।
पुलिस अधीक्षक ने शहर में निरंतर संध्या एवं रात्रि पेट्रोलिंग एवं कॉबिंग गश्त अभियान चलाने के निर्देश दिये। अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध आबकारी एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने देर रात संचालित होने वाले ढाबा, पान ठेला एवं अन्य प्रतिष्ठानों की नियमित चेकिंग कर शराब पिलाने व अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा निर्धारित समय पर बंद कराने के स्पष्ट निर्देश दिए
।
