सपरा का विधायक हर्षिता ने किया स्वागत
डोंगरगढ़। संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन प्रक्रिया के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक चरण सिंह सपरा डोंगरगढ़ नगर पहुंचे। उनका स्वागत क्षेत्रीय विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने पुष्पगुच्छ देकर किया।
पर्यवेक्षक सपरा ने नगर पहुंचकर नीचे व ऊपर पहाड़ पर स्थित मां बमलेश्वरी देवी के दर्शन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संध्या देशपांडे, हरीश भंडारी, इंद्रपाल सिंह राजा, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पर्यवेक्षक सपरा के डोंगरगढ़ आगमन से कांग्रेस संगठन में उत्साह व्याप्त है और आगामी जिला अध्यक्ष चयन को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है।
