थाना बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई
राजनांदगाँव। बसंतपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 2 स्थायी वारंटी और 9 गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आगे भी स्थायी व गिरफ्तारी वारंट की तामीली हेतु अभियान जारी रहेगा।
बसंतपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो स्थाई वारंटी प्रेमदास मानिकपुरी पिता कमलेश दास मानिकपुरी निवासी दुर्गा चौक राजनांदगांव और राजेन्द्र राजपुत पिता स्व. भगत सिंह राजपुत निवासी ब्राम्हण पारा राजनांदगांव के अलावा 9 गिरफ्तारी वारंटी सिद्धार्थ बंसोड़ पिता अशोक बसोड निवासी गौरीनगर राजनांदगांव, चंदन चौधरी पिता यशवंत चौधरी निवासी राजीवनगर राजनांदगांव, सौरभ मानिकपुरी पिता नावेन्द्र मानिकपुरी निवासी चौखडिया पारा राजनांदगांव, मुकेश साहु पिता जानुक साहु निवासी लखोली दुर्गाचौक राजनांदगांव, गौरव यादव पिता दीपक यादव निवासी नदंई राजनांदगांव, राजेन्द्र राजपुत पिता स्व. भगत सिंह राजपुत निवासी ब्राम्हण पारा राजनांदगांव, अमन राजपुत पिता रवि राजपुत निवासी चौखडिया पारा राजनांदगांव, ईश्वर यादव पिता ओमलाल यादव निवासी नंदई चौक राजनांदगाव और चंदन चौधरी पिता यशवंत चौधरी निवासी राजीवनगर राजनांदगांव को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों एवं स्थायी व गिरफ्तारी वारंट की तामीली हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज 11 अक्टूबर 2025 को निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई की गई। उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, कुश बघेल, मोहसीन खान, रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर, फागू साहू, भुनेवश्र जायसी एवं महिला आरक्षक अनुपमा चन्द्रवंशी की सराहनीय भूमिका रही
।
