डोंगरगढ़ में हुआ आयोजन, जगह-जगह हुआ स्वागत
राजनांदगाँव/डोंगरगढ़। धन-धन श्री गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सिख समाज की संगत द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ गुरुद्वारा परिसर से हुआ, जहां से यह रेलवे चौक, खंडुपारा, जय स्तंभ चौक, गोल बाजार, फौव्वारा चौक होते हुए पुनः गुरुद्वारा परिसर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संगत का स्वागत किया।
महिला सत्संग मंडली की महिलाओं ने गुरु वाणी का मधुर गायन करते हुए पूरे वातावरण को भक्ति और श्रद्धा से सराबोर कर दिया। शोभायात्रा में सजे हुए पंच प्यारों की अगुवाई में संगत नगर भ्रमण पर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।
गोल बाजार स्थित जनता ड्रेसेस एवं उपहार ड्रेसेस के पास प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बन्नोआना, वरिष्ठ भाजपा नेता हरविंदर सिंह मंगे, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, महेंद्र भाई पटेल, सुनील चीकू जैन, शहर भाजपा अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता दरगढ़, उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, सभापति अमित जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने पंच प्यारों का स्वागत करते हुए प्रसादी वितरण किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री विनीत यादव, विनय बंसल, मंडल कोषाध्यक्ष भागवत नामदेव, सरफराज नवाज, कैलाश सोनवानी, मो. गौस, महेंद्र अग्रवाल, प्रकाश बिंदल, अंचला सिंह ठाकुर, लक्ष्मी यादव, अलका जैश सहारे, अनिता इंदुलकर, सुमित ताम्रकार, ओमप्रकाश कोठारी, हरीश मोटघरे, देवेंद्र साखरे, शिवांगी साखरे, एसपी मिश्रा, अजय शर्मा, ललित शर्मा, दिनेश सोनी, गिरीश साहू, जसप्रीत भाटिया, राम कुमार डड़सेना, महेश सहारे, आवेश निगम, शुभम परिहार, हिमांशु सेन, मयंक डोंगरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गुरु नानक देव जी के उपदेशों से प्रेरित यह शोभायात्रा सर्वधर्म सद्भाव और मानव सेवा का संदेश देती हुई संपन्न हुई।
