चिखली पुलिस की कार्रवाई
पति, सास और रिश्तेदार ने मिलकर की हत्या
राजनांदगाँव। चिखली पुलिस ने नव विवाहिता की हत्या के मामले में उसके पति, सास और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। नव विवाहिता मोनिका रामटेके की हत्या के मामले में उसके पति रवि रामटेके, सास प्रमिला रामटेके और एक रिश्तेदार अजय उर्फ करण रामटेके को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चिखली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में उप पुलिस अधीक्षक तनुप्रिया ठाकुर ने पुलिस चौकी चिखली के साथ 26 नवम्बर 2025 को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेड्री से प्राप्त अस्पताली मेमो सूचना पर नवविवाहिता महिला मोनिका रामटेके पता गौरीनगर थाना-चौकी चिखली को मृत अवस्था में अस्पताल में भर्ती करने की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई में लिया गया। मृतिका के परिजनों के कथनों एवं पीएम रिपोर्ट की सुक्ष्मता से जांच करतें हुये अपराध धारा-748/25 धारा-103(1), 3(5), 238 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान मृतिका के पति रवि रामटेके, सास प्रमिला रामटेके एवं रिश्तेदार अजय उर्फ करन डोंगरे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों द्वारा मृतिका के साथ हमेशा लडाई-झगडा एवं चरित्र शंका को लेकर हत्या का सुनियोजित प्लान बनाकर 26 नवम्बर 2025 को मृतिका के दोपहर में सोते समय वायर से गला को कसकर दबाकर हत्या करना स्वीकार करने पर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया ।
उक्त कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक तनुप्रिया ठाकुर, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर.राज कुमार वर्मा ,म.प्र.आर. माया सिंग गौर, आर0 सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी, म.आर.सिन्धु फुले एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा।
