ग्राम पंचायत संबलपुर में हुआ आयोजन
राजनांदगाँव/गंडई पंडरिया। नगर से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत संबलपुर में 30 नवंबर 2025 को मितानिन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम की सरपंच लक्ष्मी देवी ने मितानित दीदीयो का तिलक लगाकर साड़ी भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान सरपंच लक्ष्मी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान मितानीन दीदीयो का रहता है। उनकी सेवाओं का सम्मान आज किया गया। सम्मान समारोह में जनपद सदस्य मनोज चतुर्वेदी, सचिव तुकाराम पटेल, पंच नंदीका हिमाचल चंदेल, महेश जंघेल ,मितानिन कार्यक्रम के एएमटी तारा पटेल, ब्लॉक समन्वयक नेम निर्मलकर, मितानिन हारदा चंदेल, सुनीता टिकेश्वर, अमृत कोठारी, गीता निषाद, कुमारी निषाद, सहित पंचगण और ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मितानिनों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
