कायस्थ सभा-कायस्थ समाज के सचिव बने शरद
राजनांदगाँव। कायस्थ सभा कायस्थ समाज द्वारा विभिन्न पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अध्यक्ष पद पर लक्की श्रीवास्तव, सचिव पद पर शरद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष द्वय अनिल श्रीवास्तव व आनंद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद पर अखलेश श्रीवास्तव एवं महिला अध्यक्ष के पद पर प्रतिमा अवनिन्द्र लाला को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
कायस्थ सभा कायस्थ समाज के निर्वाचन अधिकारी रोहणीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि समाज में लम्बे समय से लंबित निर्वाचन की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण की गई है। निर्वाचन हेतु सदस्यता अभियान के तहत 5 संरक्षक, 12 क्रियाशील सदस्य एवं 212 साधारण सदस्यता ग्रहण की गई। सभी पदों हेतु एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण निर्वाचन की प्रक्रिया सम्यक रूप से पूर्ण मानते हुए लक्की श्रीवास्तव को अध्यक्ष, शरद श्रीवास्तव को सचिव, अनिल श्रीवास्तव व आनंद श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, अखलेश श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष एवं प्रतिमा अवनिन्द्र लाला को महिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।
भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मन्दिर में संध्या आरती उपरांत स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति में कृष्णा श्रीवास्तव, सुरेन्द्र श्रीवास्तव व रोहणीकांत श्रीवास्तव द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष लक्की श्रीवास्तव ने बताया कि बहुत जल्द कार्यकारिणी का विस्तार कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा। नव निर्वाचित सचिव ने कहा कि हम सब मिलकर सबके सहयोग से कायस्थ समाज को एक नई दिशा देने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं संरक्षकगण पोपटलाल श्रीवास्तव, जयनारायण श्रीवास्तव, शिव श्रीवास्तव, आइसी श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव(आदर्श किराया), संतोष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव(जीजे प्रिंटर्स), अजय श्रीवास्तव(ठेकेदार), संतोष श्रीवास्तव लाला, सुनील श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, इंदु बाई श्रीवास्तव, मधुबाला श्रीवास्तव, पुष्पा श्रीवास्तव, हेमलता श्रीवास्तव, प्राची श्रीवास्तव, रामकली श्रीवास्तव उपस्थित थे।
