संक्रामक बीमारियों से बचने स्वच्छता अपनाएं और सावधानी बरतें लोग
राजनांदगाँव। मौसमी बीमारी मलेरिया, डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों को फैलने रोकथाम व बचाव हेतु नागरिकों को डोर टू डोर जाकर समझाईस देने व जागरूक किये जाने महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने अपने अपने प्रभारित वार्ड में सफाई दरोगा एवं वार्ड प्रभारियों को दायित्व सौपने स्वास्थ्य अधिकारी एवं मिशन क्लीन सिटी प्रभारी को निर्देशित किये हैं।
आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि मौसमी बीमारी डेंगू, मलेरिया तथा अन्य संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है जिसे ध्यान में रखते हुये महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर नागरिको को संक्रामक बीमारी से बचाने नगर में साफ सफाई के अलावा लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने से रोकने व बचाव हेतु नागरिकों को डोर टू डोर जाकर निगम का स्वास्थ्य अमला आमजनों को समझाईश दे रहे हैं एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है व वार्डो में क्लोरिन टेबलेट का वितरण भी किया जा रहा है। साथ ही अपने घरो व उसके आस पास साफ सफाई रखने, पानी में क्लोरिन टेबलेट का उपयोग करने, किसी भी प्रकार की बिमारी पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में सम्पर्क करने अपील की जा रही है।
महापौर यादव एवं आयुक्त विश्वकर्मा ने नागरिको से कहा है कि बारिश के कुलर को अच्छी तरह से साफ कर खस वाली शीट को कडक धुप में सुखाना है क्योंकि डेंगू के मच्छर एंडीस के अण्डे कूलर के खस की शीट में चिपके रहते हैं और नमी मिलते ही जीवित हो जाते हैं। इसलिये धूप में सुखाना अत्यंत आवश्यक है। इसी प्रकार आंगन एवं छत की खुली हुई पानी टंकियों को ढक कर रखना है व टूटे फुटे मटके, टायर-ट्यूब, प्लास्टिक के बाटल, डब्बे को नष्ट करना है। फ्रिज के पानी जमा होने वाले ट्रे के पानी को एवं मंदिर में रखे कलश के पानी को प्रति सप्ताह बदलना है। घरों के आस पास पानी जमा नहीं होने देना है। मच्छरदानी लगाकर सोना है। इस प्रकार की सावधानी बरतकर हम मौसमी संक्रामक बीमारी से बच सकते हैं।
