अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा रहे मुख्य अतिथि
कैडेट क्लब द्वारा कैडेटों को किया गया सम्मानित
राजनांदगाँव। स्थानीय स्टेट हाई स्कूल मैदान पर 77 वां एनसीसी दिवस समारोह गरिमामय रूप से मनाया गया। इस एनसीसी दिवस समारोह के मुख्य अतिथि राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधिक अधीक्षक राहुल देव शर्मा रहे। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट एवं विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पश्चात इन कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
सबसे पहले मुख्य अतिथि के आगमन पश्चात राष्ट्रगीत वंदे मातरम कैडेटों द्वारा गया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि राहुल देव शर्मा द्वारा परेड की सलामी ली गयी। फिर ध्वजारोहण किया गया।
परेड कमांडर द्वारा मुख्य अतिथि को रिपोर्ट दी गई और परेड निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया। इसके बाद एनसीसी कैडेट द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा कैडेटों को एनसीसी की शपथ दिलाई गई। साथ ही जय हिंद का घोष किया गया ।
दिग्विजय महाविद्यालय के प्रभारी एनसीसी अधिकारी चिरंजीव पांडे द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद राजनांदगांव के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर ए एस दीक्षित द्वारा एनसीसी कैडेट को संबोधित किया गया।
मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने अपने उद्बोधन में एनसीसी के सूत्रवाक्य एकता और अनुशासन पर जोर दिया और प्रत्येक कैडेट को इसे अपने जीवन में अपनाने बात कही। उन्होंने एनसीसी कैडेट को प्रोत्साहित करते हुए एनसीसी की स्थापना के बारे में जानकारी दी और सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस एनसीसी जो आज पूरे देश में सबसे बड़ा युवा संगठन है इस हेतु सभी युवाओं से संगठित होने पर जोर दिया और सामाजिक कुरीतियों के प्रति एनसीसी कैडेट की भूमिका के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि ने उपस्थित कैडेट को 77वें एनसीसी दिवस की बधाई दी। परेड प्रस्थान के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडर एवं प्लाटून कमांडो से परिचय प्राप्त किया गया। परेड कमांडर दिग्विजय महाविद्यालय से हरीश वर्मा जिन्होंने 2025 गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित हुए थे, परेड टू आईं सी
हुलेश्वरी दिग्विजय कॉलेज, प्लाटून कमांडर में क्रमशः हितलेश कुमार, रॉकी वर्मा, राजीव कुमार, अंशु, कुमकुम यादव, भेनकुमारी, लोकेश्वरी, उमेश कोसरिया, हर्ष साहू, तृषा बागडे, हिमानी साहू थे। इसके पश्चात कैडेट क्लब द्वारा एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम किए गए जिसमें विजेताओं को मोमेंटो प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया निबंध प्रतियोगिता जिसका विषय था” स्वच्छता अभियान” इसमें प्रथम हर्षिता ठाकुर, द्वितीय जानकी साहू, रंगोली प्रतियोगिता में दिव्य साहू प्रथम, गगन क्षत्रिय द्वितीय, स्लो साइकिल प्रतियोगिता में ठकेश्वर कुमार प्रथम, द्वितीय गजल साहू, जूनियर ग्रुप में स्लो साइकिल में प्रथम नागेश्वर साहू द्वितीय अंकित निर्मलकर, स्पून रेस में दिव्यांशी निषाद प्रथम झिलमिल सोनकर द्वितीय, सीनियर ग्रुप में भारतीय नेताम प्रथम और खुशबू सेन द्वितीय, जूनियर ग्रुप ड्रेस वेयरिंग प्रतियोगिता में प्रथम सागर साहू द्वितीय रितिक सिंह। इस अवसर पर विभिन्न उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त कैडेटों का सम्मान भी कैडेट क्लब द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में कैडेटों द्वारा सेक्शन बैटल ड्रिल के माध्यम से छद्म युद्ध का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को कैडेट क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। आभार प्रदर्शन स्टेट हाई स्कूल के प्रिंसिपल माधो सिंह द्वारा किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के अंत में एनसीसी गान द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
इस कार्यक्रम में नगर के सम्मानित नागरिक उपस्थित थे जिसमें पूर्व कैडेट अजय शुक्ला, अंसारी, स्टेट हाई स्कूल शाला विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश बघेल, पार्षद प्रमोद झंझारे, 38 सीजी बटालियन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। पूर्व एनसीसी अधिकारी जी डी वैष्णव, स्टेट स्कूल प्रभारी सुदर्शन निषाद, कैडेट क्लब संरक्षक आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, अध्यक्ष अमित चंद्रवंशी, सचिव संदीप जायसवाल विकास पांडे, आशीष डोंगरे, दुर्गा प्रसाद देवांगन, अजय मारकंडे, किशोर देशमुख, तरुण जाटव, अर्जुन सिंह कुर्रे, शैलबाला वर्मा, प्रियंका साहू, उपासना शर्मा, सरिता श्रीवास, अंशुल गुप्ता, मोरध्वज ठाकुर, जितेंद्र साहू, अमित, चंद्रकांत, उत्कर्ष, गौरव, दामन, युवराज वर्मा, हेमंत वर्मा, भोजू साहू, शुभम भोईर, अतुल लोखंडे, दीपेश साहू, प्रदीप साहू, उमेश साहू, अंजली यादव, नेहा साहू, अनुसुइया, सविता यादव, रुबी मिर्ज़ा, प्रकाश निर्मलकर, उमेश साहू, हितेश सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एनसीसी कैडेट योगेश्वर पटेल ने किया।
