झिल्ली पन्नी पर प्रतिबंध लगाने निगम की टीम पहुॅची आज नंदई और तुलसीपुर
राजनांदगांव। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने नगर निगम की टीम अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग करने वालो पर कार्रवाई कर रही है। इसी कडी़ में आज झिल्ली पन्नी का विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर बजाज प्लास्टिक गंज चौक तथा नंदई व तुलसीपुर के किराना दुकान के 10 व्यवसायियों पर कार्यवाही करते हुये 5 हजार रूपये जुर्माना वसूल कर लगभग 5 किलो पालीथिन जब्त करने की कार्रवाई की गई।
निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुॅचाने के साथ साथ मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा हैं। नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।
शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने प्रतिदिन समझाईश दे रहे हैं। समझाईश उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर कार्रवाई की जा रही हैै। कार्रवाई की कडी़ में आज गंज चौक स्थित बजाज प्लास्टिक से 5 सौ ग्राम प्लास्टिक जब्त कर 5 सौ रूपये जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार नंदई चौक के 4 किराना दुकान एवं तुलसीपुर के 5 किराना दुकान से 4 किलो 5 सौ ग्राम पालिथीन जब्त कर 4 हजार 4 सौ रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। उन्होंने कहा कि निगम की टीम प्रतिदिन शहर में घूम घूमकर व्यवसायियों एवं नागरिकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नही करने समझाईश दे रहे हैं। अपालन पर कार्रवाई कर रहे हैं। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।
आयुक्त विश्वकर्मा ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करें तथा सडे़ गले फल व खाद्य पदार्थो का विक्रय न करें। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे का थैला लेकर निकलें तथा अपने लोगो को भी इसके लिये समझाईश दें ताकि प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके।
