पुलिस अधीक्षक ने थाना बागनदी व पुलिस चौकी चिचोला का किया अवचक निरीक्षण
राजनांदगाँव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना बागनदी और पुलिस चौकी चिचोला पहुंच कर थाना व चौकी का अवचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में रखे दस्तावेज, व्ही.सी.एन.बी., रोजनामचा, अन्य रजिस्टर, लंबित अपराध, लंबित शिकायत आदि का अवलोकन कर लंबित मामलों को जल्द से जल्द निकाल करने कहा।
एसपी शर्मा ने थाना की साफसफाई जवानों के वेशभूषा को भी देखा। साथ ही थाना के सस्त्रागार, रिकार्ड रूम का निरीक्षण किया औरा थानों में जप्त खड़े वाहनों के निराकरण करने हेतु दिशा निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने थाने एवं चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रार्थियों से भी चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण करने हेतु थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक शर्मा ने थाना में तैनात पुलिस स्टाफ से रूबरू हो कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और उसके निदान हेतु आश्वासन दिया। इस दौरान थाना प्रभारी बागनदी निरीक्षक ढाल सिंग एवं पुलिस चौकी चिचोला प्रभारी निरीक्षक योगेश पटेल एवं थाना व चौकी स्टाफ उपस्थित थे।
