महानिरीक्षक कार्यालय में बालाजी राव ने दी आमदनी
राजनांदगाँव। नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव ने आज यहां पदभार ग्रहण कर लिया। राजनांदगाँव पुलिस रेंज के महानिरीक्षक बालाजी राव ने पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
पदभार ग्रहण उपरांत बालाजी राव सोमावार ने उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और राजनांदगांव रेंज की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं समग्र पुलिसिंग व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिसिंग ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने विभागीय समन्वय, अनुशासन एवं कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईजी कार्यालय) गीता वाधवानी, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्सजेंडर किरो, नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) के.पी. मरकाम, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर सहित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
