भाजपा राज में प्रदेश में बढी़ गौ तस्करी- कांग्रेस
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा गौ माता के लिए चलाई योजनाओं का भाजपा सरकार ने बंद कर दिया- कुलबीर
राजनांदगांव। भाजपा सरकार में गायों की तस्करी बेधड़क चल रही है, गो माता भूख से, दुर्घटना से मर रही है, भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था किए कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया जिसके कारण पिछले पौने दो साल में गो माता चारे पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सड़कों पर दुर्घटना से बड़ी संख्या में लगातार मौत हो रही है। विभिन्न समाचार माध्यमों में जो खबरें आई है उसके अनुसार पौने दो वर्ष में 850 से अधिक गाय सड़कों पर कूचल कर मर गई। लगभग 1200 से अधिक गाय भूख से चारे पानी के अभाव में मर गई। 200 से अधिक गाय जहरीला पदार्थ आदि खाने में मर गई। उक्त विषय को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने प्रेसवार्ता में ये बातें कही।
छाबडा़ ने बताया कि गौठान बंद होने के कारण आवारा घूम रहे गो वंश जब एक समस्या के रूप में सामने आई तो सरकार ने गौ वंश की तस्करी को बढ़ावा देने शुरू कर दिया। 2023 में लगभग 14 लाख गोवंश का राज्य में कांग्रेस सरकार के समय 10800 गौठानों में व्यवस्थापन होता था। उनके चारे पानी की व्यवस्था होती थी। गायों के मौत के मामले में कांग्रेस ने अभी तक 6 कमेटियां बनाई है उनकी रिपोर्ट और हमने जो अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव वालों से चर्चा कर जानकारी एकत्रित की वह बहुत ही चौकाने वाली और दुखद है। दो साल में गांवों और शहरों में पशुओं की संख्या 40 फीसदी तक घट गई है। अर्थात राज्य से पिछले दो सालों में लगभग 5 लाख से अधिक गो वंश गायब हो गए हैं। दुर्घटना से मरने वाली भूख से मरने वाली कुल गायों की संख्या तो लगभग 2 हजार से ढाई हजार तक है। फिर ये लगभग पांच लाख गाय कहां गई। सीधा मतलब है उनकी तस्करी कर यूपी, महाराष्ट्र के स्लाटर हाउस पहुंचा दी गई।
छाबड़ा ने कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार आने के बाद भारत, ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बन गया है। बीफ निर्यात करके मोदी सरकार हर साल 4.3 अरब डॉलर कमा रही है। भाजपा शासित राज्यों में देश के सर्वाधिक स्लाटर हाउस यूपी, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में हैं।

कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि पिछले पौने दो साल में प्रदेश से गायब लगभग 5 लाख गोवंश के बारे में सरकार स्पष्टीकरण दें। सरकार 2023 के पहले के सभी 10800 गौठानों को पुनः शुरू करें। गोठानों में चारा पानी की सुरक्षित व्यवस्था किया जाये।
प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, पंकज बांधव, निखिल द्विवेदी, अभिमन्यु मिश्रा, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री अमित चंद्रवंशी, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, तौसिफ गोरी, शौर्य वैष्णव मौजूद थे।