विधानसभा अध्यक्ष रमन ने लिखा- छत्तीसगढ़ के नए अध्याय की शुरूआत
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण और छत्तीसगढ़ की नवीन विधानसभा भवन का लोकार्पण किया गया।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा रमन सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के नव अध्याय की इस शुरुआत से मन आनन्दित है। उन्होंने लिखा कि हम सभी छत्तीसगढ़वासियों के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण है। अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर’ बनने की राह पर अग्रसर है। यह नया भवन हमारी लोकतांत्रिक यात्रा का नया अध्याय लिखेगा। हम इस लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
