मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष के स्वस्थ, सुदीर्घ, खुशहाल एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मछलीपालन, पशुधन विकास मंत्री राम विचार नेताम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक रायपुर नगर (पश्चिम) राजेश मूणत, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि धर्मलाल कौशिक, महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन बघेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत किरण साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, सौरभ कोठारी, खूबचंद पारख, सुमीत उपाध्याय, सुरेश एच लाल, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
