धनगांव, इंद्रामरा, बरगा और बहमनी की जनता ने किया प्रदर्शन
राजनादगांव विधानसभा के ग्राम धनगांव में बन रहे रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के चलते अवस्था के खिलाफ आज धनगांव, इन्द्रामरा, बरगा और बहमनी के जनप्रतिनिधियों के साथ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी की अगुवाई में चक्का जाम कर विरोध दर्ज करवाया गया। मौके में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। रेलवे के अधिकारी और तहसीलदार भी मौके पर उपस्थित रहे।
धनगांव के सरपंच जागेश्वर देवांगन ने बताया कि हमारे और आसपास के गांव के लोग बहुत परेशान हैं। यहां ठेकेदार न तो सर्विस रोड का निर्माण करवा रहा है और न धूल रोकने के लिए कहीं पानी का छिड़काव करवा रहा है। न लाइट लगाया गया। लगातार गड्ढों में गिरकर ग्रामीण दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कई लोगों के हाथ पैर तक टूट चुके है और ठेकेदार को शिकायत करने पर धमकी देता है कि जो करना हैं कर लो। हमने इसकी शिकायत निखिल द्विवेदी से की तो वो हम ग्रामीणों के लिए आंदोलन करने आज हमारे गांव पहुंचे। राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी ने अधिकारियों और ठेकेदार को खरी खोटी सुनाई तत्काल व्यवस्था सुधारने कहा।
द्विवेदी ने कहा कि जब से भाजपा 3 की ट्रिपल इंजन की सरकार आई है तब से ठेकेदारों की मनमानी चल रही है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों से कमीशन लेकर उनको संरक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। तभी ठेकेदारों की मनमानी चल रही है जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आंदोलन के तुरंत बाद ठेकदार ने सर्विस रोड निर्माण प्रारंभ करवाया और ठेकेदार ने 2 दिन के भीतर सारी समस्याओं को दूर करने का भी विश्वास दिलाया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी, धनगांव सरपंच जागेश्वर साहू, बरंगा सरपंच विनोद कंवर, उप सरपंच खोमलाल साहू, पंच चंद्रशेखर मालेकर, राजू वर्मा, कांग्रेस नेता नरेंद्र देवांगन, गेंदालाल देवांगन, राजेंद्र,
महेंद्र मालेकर, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा, राजा यादव, मोहित कोचरे, दीपक सोनकर, सूरज सागर, विकास नोहर, मेघनाथ, दिलीप साहू, नन्दन भूषण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे ।
