संभागायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक ने एएसएल की बैठक ली
राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 5 नवम्बर को राजनांदगांव जिला प्रवास के दृष्टिगत संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर एवं पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने स्टेट हाई स्कूल मैदान पहुंचकर लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं एएसएलआर रूपेश कुमार उपस्थित रहे।
कलेक्टर यादव ने मंच एवं बैठक व्यवस्था, विभिन्न स्टॉल, यातायात एवं पार्किंग, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही आवश्यक तैयारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मंच एवं बैठक व्यवस्था, पार्किंग के साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शर्मा ने यातायात, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बताया। इस दौरान एसपी एसआईबी नीरज चंद्राकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस गजेन्द्र यादव, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतमचंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के प्रवास के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में एएसएल की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं एएसएलआर रूपेश कुमार उपस्थित थे।
पुलिस महानिरीक्षक शांडिल्य ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के एक दिवसीय प्रवास में सुरक्षा एवं प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित रकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर यादव ने कहा कि उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के प्रवास के दृष्टिगत आवश्यक तैयारी की जा रही है। उन्होंने हेलीपेड, कार्यक्रम स्थल में पेयजल, पार्किंग, रोड मैप, स्वास्थ्य परीक्षण टीम, फायर ब्रिगेड, मंच एवं बैठक व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आवागमन बाधित नहीं होना चाहिए, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यक्रम में शामिल अन्य लोगों के लिए ड्यूटी पास जारी किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत डबल बैरिकेटिंग करने के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय करते हुए कार्य करेंगे तथा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने हेलीपेड, यातायात व्यवस्था, पार्किंग के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पास समय पर जारी हो जाना चाहिए।
बैठक में कोमल सिंह राजपूत, सौरभ कोठारी, भावेश बैद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस गजेन्द्र यादव, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतमचंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम, पद्मश्री पुखराज बाफना, अशोक मोदी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
