नामी कंपनियों का स्टीकर लगाकर बेच रहा था डीईएफ
चिचोला पुलिस और सायबर सेल ने की कार्रवाई
राजनांदगाँव। अवैध रूप से डूप्लीकेट डीईएफ (यूरिया) ब्रिकी करने वाले के विरूद्ध चिचो
ला पुलिस व सायबर सेल ने कार्रवाई की है। आरोपीगण द्वारा महिन्द्रा ऑयल, टाटा मोटरर्स एवं गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट इण्डियन लिमिटेड कंपनी के नाम का डूप्लीकेट होलोग्राम एवं स्टीकर लगाकर यूरिया बेचा जा रहा था। प्रकरण में एक आरोपी गिरफतार हुआ है व मुख्य आरोपी अतीक खान उर्फ जुम्मन खान फरार है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मंगल पाण्डे पिता उर्वादत्ता पाण्डे उम्र 52 वर्ष निवासी दीप्ती स्काई सिटी ओल्ड अम्बरनाथ गांव प्लैट नं 101 नीलगिरी बिल्डिंग अम्बर नाथगांव थाना शिवाजी नगर जिला थाणे महाराट्र ने पुलिस चौकी चिचोला थाना छुरिया में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पाटेकोहरा में जुम्मन ढाबा के बाजू बिल्डिंग में जुम्मन खान द्वारा अवैध लाभ प्राप्त करने हेतु महिन्द्रा ऑयल, टाटा मोटरर्स एंव गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट इण्डियन लिमिटेड के कंपनी का नकली डूप्लीकेट होलोग्राम एवं स्टीकर लगाकर यूरिया बेचा रहा है एव अवैध लाभ प्राप्त किया कर रहा है। प्रार्थी की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुुष्पेंद्र नायक व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देशन व मार्गदर्शन पर पुलिस चौकी चिचोला चौकी प्रभारी योगेश पटेल हमराह स्टाप व सायबर सेल टीम ने त्वरित रेड कार्रवाई की।रेड के दौरान मुख्य आरोपी जुम्मन खान मौके पर उपस्थित नहीं मिला।
आरोपी ईशु यादव पिता चंद्रशेखर यादव उम्र 19 साल पता महोबा आलमपुरा थाना महोबा जिला महोबा उत्तरप्रदेश के कब्जे से कुल 147 बकेट में 20-20 लीटर का कुल डीईएफ यूरिया 2940 लीटर कुल जुमला 1 लाख 92 हजार 85 रूपये का मिला। आरोपी को मौके पर कागजात पेश करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया गया जो आरोपी के द्वारा कोई कागजात नहीं होना लिखित में दिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा कापीराईट अधिनियम 1957 की धारा 63 घटित पाये जाने से आरोपी ईशु यादव को विधिवत् गिरफतार कर न्यायालय डोंगरगढ के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। मुख्य आरोपी अतीक खान उर्फ जुम्मन का पता तलाश जारी है।
