बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर सांसद ने दी बधाई
राजनांदगांव। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक व शानदार जीत मिली है। बिहार चुनाव में केन्द्रीय एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश नेतृत्व द्वारा सांसद संतोष पांडेय को पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र का दायित्व दिया गया था। इस क्षेत्र की सभी छह सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों की जीत हुई है। सांसद पांडेय ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है।
अपने प्रभार के क्षेत्र में सांसद पांडेय ने लगातार दौरा किया। जनता से मिले। कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठकें की और एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों, उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया। सांसद संतोष पांडेय की कुशल रणनीति और मार्गदर्शन में 6 विधानसभा क्षेत्र में एनडीए ने बड़ी जीत हासिल की है।
सांसद संतोष पांडेय लगातार बिहार विधानसभा चुनाव में सक्रियता कर्मठता के साथ जुटे रहे जिसके चलते हरसिद्धि, गोविंदगंज , केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा एवं मोतिहारी में एनडीए ने बड़ी सफलता अर्जित की। सांसद संतोष पांडेय के बेहतर चुनाव संचालन रणनीति के चलते चार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, एक विधानसभा क्षेत्र गोविंदगंज में एलजेपी और एक विधानसभा क्षेत्र केसरिया में जेडीयू को सफलता मिली।
सांसद संतोष पांडेय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास नीतियों, सुशासन के संकल्प और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। बिहार की जनता ने डबल इंजन की सरकार पर विश्वास व्यक्त किया है। बिहार की जनता और वहां कार्यकर्ताओं का दिल से साधुवाद कि उन्होंने प्रगति, स्थिरता, उज्जवल भविष्य के मार्ग को चुना। बिहार विकास की और अग्रसर होगा यह प्रचंड विजय विजय बिहार की जन आकांक्षाओं विश्वास एवं जन भागीदारी का विजय है। विकास की ऐतिहासिक यात्रा में कदम से कदम मिलाकर चलने वाले हर बिहारवासी को हृदय से धन्यवाद एंव शुभकामनाएं। एनडीए आपसी सामंजस्य और एकता के कारण एक फिर से बिहार में ऐतिहासिक सफलता मिली।
