मुख्य चौक पर कार से उतरकर कबाड़ी संचालक ने की पिटाई
खुलेआम दादागिरी, लोगो का कानून से नही है भय
राजनांदगाँव/गंडई पंडरिया। धमधा रोड स्थित कबाडी़ दुकान संचालक के खिलाफ उसी के यहां काम करने वाले मजदूर ने जानलेवा हमला करने की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अश्वनी चतुर्वेदी पिता हरिलाल चतुर्वेदी वार्ड 14 टिकरीपारा गंडई ने पुलिस को बताया कि वार्ड 15 धमधा रोड स्थित सल्लु मेमन की कबाडी़ दुकान गंडई में रोजी मजदुरी का काम करता हूं। एक सप्ताह तक काम बंद होने से दुसरे कबाडी दुकान छुईखदान में काम कर रहा था। 30 नवंबर रविवार को सुबह सल्लु मेमन की कबाडी दुकान में काम करने बुलाये तो मैं अपने साथी अनिल उर्फ गब्बर चतुर्वेदी व कुमार मारकंडे के साथ मोटर सायकल से सल्लु कबाडी गोदाम काम करने जा रहे थे।
तभी सुबह करीबन 10 से 11 बजे के बीच मुख्य चौक टिकरीपारा रोड रितेश ज्वेलर्स के सामने पहुंचे थे कि एक सफेद रंग के बोलेरो क्रमांक सीजी 09 जे ए 6264 में सवार होकर शबाब मेमन, आशीफ मोहम्मद, आयान मेमन एवं चालक संजय यादव आये जिसमें शबाब मेमन गाडी से उतरकर लोहे का राड को लेकर आया और अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते रहे और मारपीट किये जिससे मेरे दोनों हाथ, गला, पीठ, पैर, चेहरा के पास चोट आया है। मोटर सायकल मे बैठै कुमार मारकंडे एवं अनिल उर्फ गब्बर चतुर्वेदी को भी लोहे के राड से मारपीट किया है।
इस मामले में गंडई पुलिस ने आरोपी शबाब मेमन, आशिफ मोहम्मद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 118(2), 296, 3(5), 333, 351(3) का अपराध कायम कर न्यायालय पेश किया है।
