थाना बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई
राजनांदगाँव। बसंतपुर पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी सुरज सिंह पिता सुरेश ठाकुर उम्र 20 साल निवासी बंगाली चाल थाना बसंतपुर राजनांदगांव और आदित्य यादव पिता अर्जुन यादव उम्र 21 साल निवासी बंगालीचाल थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा लिखित शिकायत आवेदन दिया गया कि मोहारा महालक्ष्मी मार्केट के पास फल दुकान का संचालन करता है। 25 नवम्बर के दोपहर के लगभग 2 बजे के करीब स्कुटी सवार दो व्यक्ति इसके दुकान में फल खरीदने के लिए रूके जो फल खरीदने के बहाने दुकान में आए और पैसा मागने लगे। पैसा नहीं देने पर मारपीट करने लगे और अपने पास रखे धारदार चाकू को इसके गर्दन के पास रखकर गल्ले में रखे नगदी रकम लगभग 4500 रूपये को लुट कर भाग गयेे। जिस पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 554/25 धारा 309 (4) बीएनएस पंजीबद्व किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देश प्राप्त होने पश्चात निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के निश्चित ठिकानों में दबिश देकर आरोपीं सुरज सिंह और आदित्य यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया गया। लूट में प्रयुक्त स्कुटी को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपियों का न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर, उनि नरेश सार्वा,सउनि मनमोहन साहु, प्र0आर0 दीपक जायसवाल, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, आशीष परिहार, रूपेंद्र वर्मा, राजेश बन्देश्वर एवं पेट्रोलिंग की सराहनीय भूमिका रही।
