राजनांदगाँव। डकैती की घटना करने वाले तीन फरार आरोपियों को लालबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं और जेल में हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डकैती की घटना कारित कर 5 माह से फरार शेष 3 आरोपीगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपीगण द्वारा प्रार्थी एवं उसके साथी को जबरदस्ती बंधक बनाकर मारपीट, डरा धमका कर उसके नगदी 4000 रूपये व आन लाईन 20000 रू. की लूट की गई थी। पुलिस ने पुरूषोत्तम उर्फ जादु देवांगन पिता सोनुराम देवांगन उम्र 28 साल साकिन गौरी नगर, आदित्य पालेवाल उर्फ आदि पिता रामकुमार पालेवाल उम्र 25 साल साकिन गौरीनगर और अभिषेक उर्फ दादा बंजारी पिता राजेश बंजारी उम्र 25 साल साकिन शिवनगर नया ढाबा रोड चिखली को गिरफ्तार किया है।
लालबाग पुलिस के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा थाना लालबाग उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 11 अप्रैल 2025 को वह अपने 3 साथियों के साथ अपने ग्राम बरगाही जा रहा था कि पुराना ढाबा के बालक संप्रेक्षण गृह के पास पीछे से नीला रंग के कार से पुरुषोत्तम साहू ऊर्फ जादू, नितिन साहू राहुल सिंग, आदित्य एवं दादा आये और प्रार्थी के आगे बीच रास्ते में कार को अड़ा दिया और रास्ता को रोककर गाडी से नीचे उतार कर मारपीट कर गाली गलौच किए और सभी को कार में जबरदस्ती डालकर एबीस फैक्ट्री के आगे एक मकान में ले गये। जहां वे सभी लोगो को कमरे अंदर रखकर रातभर सभी से मारपीट और गाली गलौच किया एवं प्रार्थी के पास रखे नगदी 4000 रूपये को लूट लिये और पैसा की मांग करने लगे। सुबह करीबन 7ः30 बजे प्रार्थी व उसके अन्य साथी मौका देखकर अपना मोबाईल व गाड़ी का चाबी लेकर वहां से भागे और दरवाजा को बाहर से बंद कर दिया। प्रार्थी को जान का खतरा था इसलिये सभी लोग प्रार्थी के बडी मां के यहां भाठापारा चले गये। दिनांक 11 अप्रैल 2025 की दोपहर 2 बजे आरोपी पुरूषोत्तम और नितिन साहू प्रार्थी के घर पहुंचकर प्रार्थी तरुण की माँ को डरा धमका कर जबरदस्ती ऑनलाइन 20,000 रूपये अपने खाता में ट्रांजक्शन कर लूट कर भग गया कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में 23 जुलाई 2025 को मुखबीर सुचना व कॉल डिटेल के माध्यम से आरोपीगण नितिन साहू व राहुल राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। प्रकरण के अन्य 3 फरार आरोपीगणों की पतासाजी किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना के बाद फरार तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राजेष कुमार साहू, सउनि शोभाराम बेरवंशी, आरक्षक राजकुमार बंजारा, कमल किशोर यादव, रोशन सिन्हा कमलेश सहारे की भूमिका सराहनीय रही।
