सायबर सेल और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
राजनांदगाँव। पुलिस ने महाराष्ट्र से नशीली दवा नाइट्रोसम 10 लाकर राजनांदगांव में बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के पास से नशीली गोलियाँ और एक ट्रक को जब्त किया गया है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 605/25 धारा 21(बी) नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। इस मामले में किशोर सिन्हा पिता स्व. राधेलाल सिन्हा उम्र 48 वर्ष साकिन पेण्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव, किशन सेन पिता गोर्वधन सेन उम्र 40 वर्ष साकिन जमातपारा गुरूद्वारा के पीछे मिश्रा गली थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव और विशाल मिश्रा पिता स्व0 अनिल मिश्रा उम्र 30 वर्ष साकिन बल्देवबाग राशन दुकान गली वार्ड नं. 15 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में अवैध रूप से गांजा, शराब नशीली दवाईयों टेबलेट के बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 7 अक्टूबर 2025 को विश्वस्त सूत्रो से सूचना मिला कि ट्रक क्रमांक सीजी 08 एएस 8158 के चालक किशोर सिन्हा महाराष्ट्र से नशीली टेबलेट लाकर राजनांदगांव में बिक्री करता है। महाराष्ट्र से नशीली टेबलेट लेकर आ रहा है सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल पुलिस की सयुक्त रूप से टीम गठित कर न्यू चंद्रा कॉलोनी के पास जीई रोड किनारे नाकेबंदी कर रोककर ट्रक के चालक एवं ट्रक में सवार 1 व्यक्ति को नीचे उतार कर नाम व पता पूछने पर अपना नाम किशोर सिन्हा व किशन सेन बताए। तलाशी लेने पर दोनों व्यक्ति के जेब में नशीली गोलियां 2 पैकेट नाइट्रोसम 10 टेबलेट कुल 190 नग कीमती 1482 रूपये, बरामद हुआ। पूछताछ पर ट्रक चालक किशोर सिन्हा द्वारा नाइट्रोसम 10 टेबलेट को महाराष्ट्र से खरीदकर राजनांदगांव लाकर किशन सेन पिता एवं विशाल मिश्रा को देता है एवं उक्त नशीली टेबलेट को किसन सेन एवं विशाल मिश्रा द्वारा राजनांदगांव शहर में बिक्री करना बताया
जिनके के कब्जे से नशीली नाइट्रोसम- 10 टेबलेट 190 नग किमती 1482 रूपये, 3 नग टचस्क्रीन मोबाईल किमती 30,000 रूपये एवं ट्रक क्रमांक सीजी 08 एएस 8158 किमती 12,00,000 (बारह लाख) कुल 12,44082/- (बारह लाख चौवालीस हजार बयासी रूपये) रूपये को जप्त किया जाकर अपराध क्रमांक 605/25 धारा 21 (बी) नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस) एक्ट पंजीबद्व कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया जेल।
ज्ञात हो की पूर्व में भी डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा 2 प्रकरणों में 127 नग नशीली टेबलेट और थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 1 प्रकरण में 1499 नग नशीली टेबलेट जप्त किया गया था। ओडिसा, बिहार से आरोपियों को गिरफ्तार कर नेटवर्क को तोडा गया है। इंड टू इंड की विवेचना की जा रही है। आगे भी नशीली दवाईयां टेबलेट, मादक पदार्थ गांजा, शराब बिक्री मे संलिप्त लोगों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम, उप निरीक्षक राधेश्याम जूर्री, प्रधान आरक्षक जी सिरील कुमार, आरक्षक राजेश साहू, जय कुमार कंवर, श्रीनिवास राव तथा सायबर सेल राजनांदगांव से उप निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे, प्रधान आरक्षक अनित शुक्ला, आरक्षक अमित सोनी, परिवेश वर्मा, जोगेश राठौर एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।
