राजनांदगांव पुलिस अलर्ट मोड में
एमसीपी लगाकर सघन चेकिंग अभियान जारी
दूसरे दिन भी चला अभियान
राजनांदगाँव। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में पुलिस अलर्ट मोड पर रही। दूसरे दिन भी एमसीपी लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की सघन जांच की गई। थाना बसंतपुर, सोमनी, लालबाग, घुमका, डोंगरगढ़, छुरिया, यातायात पुलिस एवं पुलिस चौकी चिखली, मोहरा, तुमड़ीबोड पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। यह अभियान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जारी है।
जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए राजनांदगांव पुलिस लगातार अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में दूसरे दिन भी जिलेभर में एमसीपी (मोबाइल चेक पोस्ट) लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की सघन जांच की गई। थाना बसंतपुर, सोमानी, लालबाग, घुमका, डोंगरगढ़, छुरिया, यातायात पुलिस एवं पुलिस चौकी चिखली, मोहरा, तुमड़ीबोड पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष चेकिंग की गई।
इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों के कागजात, पहचान पत्र एवं सामान की बारीकी से जांच की गई। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिले की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
