गोदरेज लिटरेचर लाइफ टाइम अचीवमेंट 2025 अवॉर्ड से नवाजे गए
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर निवासी और देश के ख्यातिनाम साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को एक और सम्मान मिला है। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल मुंबई लिटरेचर के 16 वे संस्करण के अवसर पर देश के लब्ध प्रतिष्ठित सम्मान गोदरेज लिटरेचर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 से नवाजे गए हैं।
पिछले वर्ष 2024 में यह सम्मान ओड़िया भाषा की सुप्रसिद्ध लेखिका प्रतिभा राय को प्रदान किया गया था। प्रतिभा राय से पूर्व यह प्रतिष्ठित सम्मान कन्नड़ के सुप्रसिद्ध नाट्य लेखक गिरीश कर्नाड तथा अंग्रेजी भाषा के जाने माने लेखक अमिताभ घोष को प्राप्त हो चुका है। विनोद कुमार शुक्ल की अस्वस्थता के फलस्वरूप यह सम्मान 9 नवंबर को मुंबई में उनके दामाद देवेंद्र मिश्रा ने ग्रहण किया है।
प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को हम सबकी ओर से ढेर सारी बधाई। हम सब उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। (साभार Ramesh Anupam)
