जांच के दौरान विवाद करने से किया गया गिरफ्तार , पेश किया गया ईश्तिगासा
गैंदाटोला का मामला
राजनांदगाँव। अपने माता पिता पर परिवार की पैतृक सम्पत्ति को बेचने और शराब पीने के लिए रूपये मांगने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंदाटोला पुलिस ने संज्ञेय अपराध की आशंका व अप्रिय घटना को रोकने हेतु 170 /126 , 135(3) बीएनएसएस पेश किया है।
गैंदाटोला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 नवम्बर 2025 को छुरियाडोंगरी निवासी अनावेदक भुषण यादव को गिरफ्तार कर भारी से भारी राशि से दंडित करने न्यायालय में पेश किया गया। अनावेदक भुषण अपने पिता शंकरलाल यादव और माता को पैतृक सम्पत्ति बेचकर शराब पीने के लिए रूपए की मांग करता था। पुलिस ने अनावेदक भुषण यादव पिता शंकरलाल यादव , उम्र- 33 साल निवासी ग्राम छुरियाडोंगरी थाना गैंदाटोला को धारा- 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा- 126 , 135(3) बीएनएसएस के तहत ईश्तागासा तैयार न्या्यालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोगरगांव दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में थाना गैंदाटोला में क्षेत्रार्गत शराब, जुआ व अन्य असंवैधानिक गतिविधियों पर पैनी नजरी रखी जा रही है और सूचना पाकर तत्ताकाल कार्यवाही कर निराकरण किया जा रहा है।
