छुईखदान पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर आरोपी को गिरफतार कर भेजा सलाखों के पीछे
राजनांदगाँव/छुईखदान। गांव देहात जंगल क्षेत्र की पीड़िता को 15 मार्च 2025 को प्रेम जाल में फसांकर शादी करने का झांसा देकर और एससीएसटी की जाति के बारे जानते हुए उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने और बाद में पीडि़त द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद स्वास्थ्य विभाग से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 नवम्बर 2025 को पीडि़ता द्वारा एक लिखित आवेदन देने पर महिला संबंधित गंभीर अपराध को देखते हुये संज्ञान में लेकर तत्काल आरोपी रूपेन्द्र यादव पिता रवि यादव उम्र 24 साल निवासी देवारीभाठ थाना खैरागढ जिला केसीजी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 426/2025 धारा- 69 बीएनएस 3(2)(ट)(क) एसटीएसी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रदीप येरेवार द्वारा प्रकरण में विवेचना कार्रवाई कर पुलिस अधीक्षक खैरागढ-छुईखदान-गण्डई के निर्देशन पर तत्काल आरोपी का पता तलाश कर 24 घण्टा के भीतर गिरफतार कर जुडिशियल रिमाण्ड पर राजनांदगांव जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।
