कराते बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को बेल्ट एवं प्रमाणपत्र वितरित
राजनांदगाँव। स्थानीय राजनांदगांव अकादमी ऑफ मार्शल आर्टस्, कस्तूरबा महिला मंडल स्कूल प्रांगण में शीकोकाई शितोरियू कराते इंडिया के प्रमुख प्रशिक्षक हांशी भारत शर्मा के मार्गदर्शन मे शिहान मुरली सिंह भारद्वाज द्वारा बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा ली गई।
बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा के दौरान मुख्य परीक्षक शिहान मुरली सिंह भारद्वाज द्वारा 25 प्रतिभागी खिलाड़ियों का कराते की विभिन्न विधाओं पंच, ब्लाक, किक, एडवांस बेसिक, काता सहित परीक्षार्थियों के पावर, स्टेनिमा एवं स्पीड की प्रायोगिक परीक्षा ली गई । उक्त परीक्षा मे उत्तीर्ण सभी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ शिकोकाई शितोरियू कराते के प्रमुख प्रशिक्षक एवं राजनांदगांव जिला कराते संघ के सचिव रेंशी मुरली सिंह भारद्वाज द्वारा बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
उक्त परीक्षा में ब्लैक बेल्ट, ब्राउन बेल्ट, ग्रीन बेल्ट, ऑरेंज बैल्ट एवं एलो बेल्ट के 25 छात्र छात्राओं ने भाग लिया एवं सफलतापूर्वक ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण की जबकि एक खिलाड़ी अन्नपूर्णा साहू को ब्लैक बेल्ट से नवाजा गया। उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को छ.ग. पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष एवं राजनांदगांव जिला कराते संघ अध्यक्ष नीलू शर्मा सहित जिला कराते संघ के सचिव शिहान मुरली सिंह भारद्वाज, उपाध्यक्ष सेंसाई कमल पूजन कोषाध्यक्ष दुर्गेश त्रिवेदी, सहसचिव सतीश पदम ,गुण्डाधुर अवॉर्डी कराते खिलाड़ी एवं कोच सेंसाई अंबर सिंह भारद्वाज, राजनांदगांव जिले के सीनियर प्रशिक्षक दुर्गेश साहू, करण साहू ,लोकिता साहू, तरूण साहू, भास्कर साहू, पूरविल साहू एवं समस्त पदाधिकारियों एवं पालकगणों ने शुभकामनाएं दी। परीक्षा उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के नाम जूनियर व सीनियर येलो बेल्ट – हिमशी सिंह, हरितिमा सिंह, मालवी मिश्रा, आराध्या अग्रहरि, अर्जुन गुप्ता, उन्नति सिंह, सुरूचि साहू, अरिजित कुमार त्रिवेदी। जूनियर वा सीनियर ऑरेंज बेल्ट – कबीर सोनकर, आयुशी वर्मा, लिमिशा वासनिक, उन्नति सिंह, हनोक सिन्हा, बनीत कौर, भाविका सिंह, शिवम सिंह, फाल्गुनी सिन्हा।
जूनियर वा सीनियर ग्रीन बेल्ट- मान्या साहू, नोवेश निनावे, मुस्कान साहू, छविकांत मेश्राम। जूनियर एवं सीनियर ब्राउन बेल्ट -श्रेष्ठ मिश्रा, मानविक सेठिया, भेरूशी साहू। ब्लैक बेल्ट- अन्नपूर्णा साहू हैं।