नवागांव सेनिटेशन पार्क, सिंथेटिक ट्रैक निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल, यातायात नगर में साफ- सफाई कार्य का किया निरीक्षण
राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने नवागांव सेनिटेशन पार्क, सिंथेटिक ट्रैक निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल, यातायात नगर में साफ- सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
महापौर और कलेक्टर ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक तौर पर अभियान चलाकर साफ- सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई कार्य सतत जारी रखने तथा मॉनिटरिंग करने के लिए कहा।
