डोंगरगाँव पुलिस की कार्रवाई
बालिका को भगाकर दुष्कर्म करने वाला नाबालिक रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह
राजनांदगाँव। नाबालिक बालिका को बहलाकर ले जाने और उससे दुष्कर्म करने वाले नाबालिक को डोंगरगाँव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को बरामद कर आरोपी युवक को बाल संप्रेषण गृह भेजा है।
डोंगरगाँव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 दिसम्बर 2025 को प्रार्थी ने थाना डोंगरगांव आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिक बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर भगा कर ले गया है। बालिका एवं महिलाओं के सुरक्षा के प्रति संवेदनशील पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा तत्काल टीम बनाकर नाबालिक को रेस्क्यु एवं वैधानिक कार्रवाई अविलंब करने का निर्देश दिया गया।
अति पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा थाना डोंगरगांव की टीम गठित कर गुमशुदा को 24 घंटे के भीतर 25 दिसम्बर 2025 को दस्तयाब किया गया एवं पीड़िता द्वारा अपने साथ दुष्कर्म होना बताये जाने पर आरोपी का पतासाजी हेतु मुखबिर लगाकर तत्काल टीम रायपुर रवाना किया गया। घेराबंदी कर विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर थाना प्रभारी डोंगरगांव, उप निरीक्षक वीरेन्द्र मनहर,, जीतेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
