डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी नेतराम यादव को भेजा जेल
राजनांदगाँव। बस में सवार होकर डोंगरगढ़ कालेज जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले बस कंडीशन को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नेतराम यादव के विरूद्ध धारा 75(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने थाना हाजिर होकर लिखित आवेदन पेश किया कि 6 जनवरी 2026 को करीबन सुबह लगभग 10ः15 बजे अपनी सहेलियों के साथ डोंगरगढ़ कालेज आने के लिये बस क्रमांक सीजी 08 एम 0529 मे बेलगांव से चढ़कर डोंगरगढ़ आ रही थी। बस मे पीडिता एव उसके दोनो सहेली खडे़ थे। लगभम 10ः30 बजे ग्राम धुसेरा से अछोली के बीच बस पहुंची थी, इसी दौरान बस कंडक्टर ने पीडिता एव उसके सहेलियों के साथ बुरी नियत से छेडछाड किया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक-04/2026 धारा- 75(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम को प्रार्थिया के साथ घटित घटना को अवगत कराकर प्रकरण की विवेचना हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर आरोपी नेतराम यादव पिता नरसिंग यादव उम्र- 39 साल निवासी ग्राम बम्हनी पलिस चौकी सुकुलदैहान थाना लालबाग को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी नेतराम यादव पिता नरसिंग यादव द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
