मोहला क्षेत्र की बेटियों का कमाल, कलेक्टर ने किया सम्मानित
राजनांदगाँव। रतनपुर में आयोजित रेन सिन कान सी-5 कराटे फेस्ट में मानपुर क्षेत्र के पानाबरस की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पुरस्कार अपने नाम किया है। बेटियों की सफलता पर कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने उन्हें सम्मानित किया है।
प्रतियोगिता में हर्षिता शाह मांडवी ने शानदार प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल, कुमकुम मांडवी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल एवं मूवमेंट ट्रॉफी और कीर्ति शाह मांडवी (कोच) को उनके उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के लिए कोच ट्रॉफी एवं ‘पुरखा के सुरता सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
मानपुर विकासखंड के ग्राम पानाबारस की होनहार बेटियों को जिला कार्यालय में कलेक्टर तुलिका प्रजापति द्वारा सम्मानित किया गया। बेटियों की यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है और अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी।
