स्वदेशी संकल्प पत्र का बाजार क्षेत्र में किया गया वितरण
राजनांदगाँव/गंडई पंडरिया। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के निर्देश पर आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक राजेश मेहता के मार्गदर्शन में राकेश ठाकुर मंडल अध्यक्ष गंडई के नेतृत्व में 7 अक्टूबर मंगलवार को बाजार क्षेत्र में व्यापारियों के बीच जाकर आत्मनिर्भर भारत 2.0 के तहत स्वदेशी अपनाने के लिए कार्यकर्ता बाजार क्षेत्र के व्यपारी के बीच जाकर जानकारी से रूबरू कराया गया।
अभियान के तहत स्वदेशी अपनाने का संकल्प भी लिया गया। साथ ही घर-घर स्वदेशी अपनाने पर भी जोर दिया गया। लोगों को स्थानीय उत्पादन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी संकल्प पत्र का वितरण भी व्यापारियों को किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि देश में बनी वस्तुओं की खरीदी करेंगे तो इससे भारत की अर्थव्यवस्था और भी तेजी से अग्रसर होगी। नई जीएसटी सुधार 2025 से आम आदमी को राहत और व्यापार को बढ़ावा मिला है, जिसमें परिवहन सुविधाए, सुगम कृषि खुशहाल किसान, घर गृहस्थी, स्वास्थ्य सुविधाएं, सहज और सरल शिक्षा,प्रायः सभी के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। इसके लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1800114000 या 1915 पर काल कर एसएमएस कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर कार्यक्रम के जिला संयोजक राजेश मेहता, जनपद उपाध्यक्ष राजू जंघेल ,टेकन देवांगन, दूजेराम वर्मा,संजय सिंह राजपूत, कमलेश जंघेल, पार्षद अशोक पटेल, जगेशर देवांगन,रोहन ताम्रकार,सरपंच प्रतिनिधि हेमंत वर्मा, सहित भाजपा के पदाधिकारी, व्यापारी उपस्थित रहे।
